Print this page

महाविद्यालय जनभागीदारी प्रबंधन समिति की बैठक

  • devendra yadav birth day

मुंगेली: शौर्यपथ डॉ.जे.पी.मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में जनभागीदारी महाविद्यालय विकास समिति की बैठक आयोजित की गई । समिति के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू के द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई । महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया । समिति के सदस्यों तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा समस्याओं के निराकरण करने का निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य रुप से मैदान समतलीकरण, मोटर साइकिल रखने की व्यवस्था, कैंटीन की व्यवस्था तथा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई । इस अवसर पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ .रामकुमार साहू, प्राचार्य डॉ.चिन्मोयी रानी दास, प्राध्यापकगण डॉ.चंद्रशेखर सिंह, एस.के. भारती तथा समिति के सदस्य देव गोस्वामी, हजारी साहू, सूरज मंगलानी, प्रद्युम्न सिंह ठाकुर, नीलेश साहू एवं सुनील उपाध्याय आदि शामिल रहे ।

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder