Print this page

कलेक्टर ने किया मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का निरीक्षण

  • devendra yadav birth day

मुंगेली।। शासन द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाट- बाजारों में भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कल 20 अगस्त को जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम कुधुरताल एवं पथरताल के साप्ताहिक बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोबाईल मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों से दवाई की उपलब्धता, वितरण, मरीजों को संख्या, उपस्थिति आदि के साथ-साथ लोगों से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की चीजें खरीदने बाजार आने वाले लोगों के लिए यह योजना कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने लोगो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder