मुंगेली शौर्यपथ// छत्तीसगढ़ शासन शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने विगत दिनों जिले के विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उद्यान रोपणी सारधा में उद्यान विभाग की अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और उन्होने योजनाओं के कियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में लद्यु एवं सीमांत कृषक निवास करते है और वे आर्थिक रूप से समक्ष नहीं है। उन्होने लद्यु और सीमांत कृषकों को आर्थिक रूप से समक्ष बनाने के लिए उद्यान विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने उद्यान विभाग की राज्य पोषित योजना एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के भी समीक्षा की और उन्होने इन योजनाओं का लाभ पात्र कृषक को प्रदान करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री रामवीर सिंह तोमर सहित उद्यान अधीक्षक और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।