Print this page

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य मनोनीत हुई रत्नावली कौशल मुंगेली में हर्ष ।

  • rounak group

मुंगेलीशौर्यपथ //छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गठित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य मनोनीत हुई रत्नावली कौशल। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश पर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग के संयुक्त सचिव एस के दुबे द्वारा 30 अक्टूबर 2021 को जारी आदेश में अशासकीय सदस्य के तौर पर मुंगेली निवासी रत्नावली कौशल को सदस्य मनोनीत किया गया है। अपनी नियुक्ति पर रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मुंगेली जिला प्रभारी मंत्री रुद्रगुरु,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम प्राधिकरण के अध्यक्ष डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओ के साथ ही प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सदस्यों का भी धन्यवाद किया और कहा की जिस उद्देश्य से मेरी नियुक्ति की गई है,उसको हरसंभव पूरा करने का प्रयास करुँगी। रत्नावली कौशल ने कहा की अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का गठन अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के विकास के लिये राशि स्वीकृत कर विभिन्न योजनाये संचालित की जा रही है। रत्नावली कौशल ने कहा की प्राधिकरण के गठन का जो उद्देश्य है उसके तहत प्रदेश के समस्त अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रो के लिए प्राप्त राशियों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कर क्षेत्रीय आवश्यकताओ के अनुरूप विकास कार्यो की त्वरित स्वीकृति कर उनका क्रियान्वयन करने का प्रयास करूंगी। कौशल ने कहा की शासन के द्वारा प्राधिकरण के माध्यम से विभिन्न योजनाये संचालित की जा रही है जिसमे सबसे महत्वपूर्ण मिनीमाता स्वालंबन योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार,साधन विहीन और व्यवसाय करने के इच्छुक व्यक्तियो को जो अपने स्वयं का व्यवसाय या उद्योग स्थापित करने के इच्छुक लोग जिनके पास स्वयं के कोई साधन या पूंजी नही है उन लोगो को प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगो को आत्मनिर्भर करने का कार्य किया जायेगा।

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder