Print this page

20 नवम्बर,तक चाईल्ड लाईन से दोस्ती,अभियान बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जनजागरुकता कार्यक्रम किया जायेगा ।

  • devendra yadav birth day

। मुंगेली शौर्यपथ// पुलिस प्रशासन एवं मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति संचालित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के गसंयुक्त रुप से बाल दिवस के अवसर पर *अभिव्यक्ति एवं 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक चाईल्ड लाईन से दोस्ती* अभियान बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जनजागरुकता कार्यक्रम किया गया ! जिसमें तृतीय दिवस का कार्यक्रम दिनांक 16 नवम्बर 2021 सरदार वल्लभभाई पटेल सभाकक्ष में आयोजित किया गया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर माननीय श्री अजीत वसंत जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री डी.आर. आंचला पुलिस अधीक्षक तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती शीलू साहू जिला पंचायत सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालक विभा मसीह पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजुबाला शुक्ला जिला बाल संरक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह , उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, काउंसलर निशा यादव, टीम मेम्बर लक्ष्मी नारायण सोनवानी, सविता कार्के, संजय बघेल, प्रभा जागड़े, हितेश कुमार कश्यप, नंदकिशोर राठौर एवं वालेंटियर प्रीति की उपस्थिति रही ।कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया साथ ही देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा बच्चो को अच्छे प्रदर्शन पर श्रीमान कलेक्टर साहब एवम पुलिस कप्तान आँचला के माध्यम से प्रथम द्वितीय तृतीय पुरुस्कार का वितरण किया गया व उपस्थित आये शिक्षकों के द्वारा ट्राफी के रूप में अनेक सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder