Print this page

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आयोजन ।

  • devendra yadav birth day

मुंगेली शौर्यपथ // छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के द्वारा डायन की तरह महंगाई में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण पदयात्रा का आयोजन ग्राम धनगांव, दामापुर, चालान आदि गांवों में पद यात्रा किया गया।केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ में प्रदेश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध में 14 नवंबर से 29 नवंबर तक पदयात्रा किया जाना है जिससे प्रदेश के हर वर्ग हर जगह जनता तक केंद्र सरकार की गलत नीतियों को पहुंचाया जा सके और जनता को यह बताया जा सके कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थ जैसे वस्तुओं पर भारी वृद्धि कर जनता की जेब को लूट रही है जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार जनता मोदी सरकार को आने वाले चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी यह सरकार जनता विरोधी सरकार है जो जनता के हित कभी नहीं चाहती। जिसमें जिला संगठन प्रभारी श्रीमती सीमा वर्मा पुष्पेंद्र सिंह परिहार प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राकेश पात्रे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के पुर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपलाल कोशरे, अध्यक्ष लोक राम साहू उपाध्यक्ष अखिल टोन्डर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के प्रभारी डॉ रामकुमार साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के प्रभारी संजय यादव मछु वारा कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रभु मल्लाह किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपलाल को सरपंच ग्राम पंचायत धनगांव रघुराज सिंह सरपंच ग्राम पंचायत चालान संतोष सप्रे युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली नरेंद्र जयसवाल कांग्रेस नेता सेतगंगा, सोनू श्रीवास् , अरविंद बंजारे ,गोवर्धव रत्नाकर युवा नेता रवि शुक्ला युवा नेता राजा ठाकुर रूप दास, ननकी पात्रे राजेंद्र यादव राजू खान युवा संगठन के पदाधिकारी गिलेश्वर टंडन रामकुमार यादव मुकेश पात्रे नरेंद्र जायसवाल मोहन खाण्डे, राहुल यादव अजय यादव प्रिंस यादव नौशाद खान चूड़ामणि साहू अरविंद बंजारा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं किसान गण भारी संख्या में शामिल हुए।

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder