Print this page

मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बारदाने की दर को 18 रुपए से बढ़ाकर किये 25 रूपए

  • rounak group

जगदलपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर बारदाने की पूर्व निर्धारित दर प्रति नग 18 रुपये को बढ़ाकर अब 25 रुपये कर दिया गया है।

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR