Print this page

छठवें दिन आज 6 हजार 153 मीट्रिक टन धान की खरीदी अब तक 20 हजार 159 मीट्रिक टन धान की खरीदी

  • rounak group

शौर्यपथ मुंगेली // राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन में धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। जिले में आज शाम 05.30 बजे तक 06 हजार 153 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिला जिले में अब तक 20 हजार 159 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और वृद्धि होगी।

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder