Print this page

प्रोजेक्ट ’उन्नति’ के तहत दो प्रशिक्षु महिलाएं हुईं दिल्ली में सम्मानित

  • doing of business

धमतरी /शौर्यपथ/

ज़िले की दो महिलाओं को आज नई दिल्ली में सम्मानित किया गया, जिन्होंने मनरेगा श्रमिक परिवार के सदस्य होने के नाते प्रोजेक्ट ’उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को आगे बढ़ाया। धमतरी के भानपुरी की नीतू बाई साहू को मशरूम उत्पादन के लिए तथा सारंगपुरी की फूलवंतिन कंवर को मोमबत्ती बनाने में सिद्धहस्त प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उक्त सम्मान केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा दिया गया। उक्त सम्मान बड़ौदा आरसेटी की निदेशक अनिता टुडू ने प्रतीकात्मक तौर पर प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में देश भर से प्रोजेक्ट ’उन्नति’ के तहत आज सम्मानित किया गया।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR