Print this page

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 32 लाख 99 हजार 800 रूपए की स्वीकृति

  • doing of business

कवर्धा /शौर्यपथ/

प्रदेश सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए विधायक मद अंतर्गत 32 लाख 99 हजार 800 रूपए की स्वीकृति दी है। स्वीकृत कार्यो में कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत केसरवानी सामुदायिक भवन के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, कंडरा समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार 800 रूपए, नगर पंचायत पिपरिया में सतनामी समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत महराजपुर में सतनामी समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बोदा 3 में कंकालिन मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका कवर्धा, पिपरिया और संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचयात बोड़ला को बनाया गया है।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR