Print this page

चैत्र नवरात्र महोत्सव का हुआ शुभारंभ ,पर्यटन स्थल को और भी भव्य बनाने का किया जाएगा प्रयास : विकास दीवान

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ /

श्री समी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति के तत्वाधान में आयोजित चैत्र नवरात्र पर्व महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन नवागढ़ मां महामाया मंदिर पर्यटन स्थल में नगर के सभी समाज प्रमुखों के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत रामरूपदास महात्यागी महामंडलेश्वर मदकूद्वीप आश्रम रहे। साथ में अध्यक्षता कर रहे मालगुजार बंशी धर दीवान, समिति अध्यक्ष विकास धर दीवान, सन्त दिवाकर महाराज सहित वरिष्ठ जन मंच में उपस्थित रहे। नवागढ़ के इतिहास में यह ऐतिहासिक घटना दूसरी बार हुई कि नगर के सभी वरिष्ठजन एक मंच पर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पहले भी इसी समिति द्वारा सभी को विशिष्ट अतिथि बनाकर सम्मानित किया गया था।

संत रामरूप दास ने सभी को प्रणाम करते हुए कहा कि नवागढ़ में इतना बड़ा महोत्सव होना गर्व की बात है, कार्यक्रम की भव्यता के लिए समिति का प्रयास सराहनीय है. उन्होंने कहा कि वह इसी धरती के बालक है, यहां ही मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। आज उसी भूमि में आकर उन्हें अपने घर वापसी की तरह महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमें अब सकता है कि हम अपने भविष्य की पीढ़ी बच्चों को संस्कृति संस्कार एवं सभ्यता का ज्ञान दे। वह हमारे परंपराओं को समझें और हिंदुत्व की भावना का समावेश करें।

श्री दीवान ने नगर के सभी वरिष्ठ जनों का उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और कहा हम सभी के अथक परिश्रम से आज महोत्सव स्थल पर्यटन के रूप में अपनी भव्यता ले रहा है. भविष्य में इस पर्यटन स्थल को और भी भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे नवागढ़ का कार्यक्रम है जिसे किसी राजनीति के भेंट चढऩे नहीं दिया जाएगा। हम सभी एकजुट होकर इसे अनवरत भव्यता के साथ मनाते रहेंगे और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ के एक महोत्सव में नवागढ़ को भी स्थान दिया गया है।
गुरुकुल के बच्चों ने दी प्रस्तुति,

गुरुकुल विद्यालय सुकूल पारा के विद्यार्थियों ने महोत्सव के मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों ने पारंपरिक करमा नृत्य सुआ नृत्य देश भक्ति गीत गरबा नवदुर्गा सहित विभिन्न गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी । जिससे दर्शक काफी उत्साहित नजर नजर आए और देर रात तक बच्चों का कार्यक्रम देखते रहे। संचालन विद्यालय की प्राचार्य संयुक्ता सिंह ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मालगुजार अविनाश धर दीवान, महंत मधुबन दास वैष्णव, धर्मजागरण प्रमुख पूना सिंह, डॉ सतीश शर्मा, पूर्व गिरेंद्र महिलांग, देवेंद्र धर दीवान,राकेश जायसवाल, रितेश तिवारी, राजेंद्र खुराना, रमणीक केसरवानी, आनंद तंबोली ,राजेंद्र मिश्रा, हरभजन टुटेजा, नंद गुप्ता, जुगरू साहू , रवि सिन्हा, दिलहरण सोनकर सहित बड़ी संख्या में नगर व आसपास के लोग उपस्थित रहे.

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR