Print this page

प्रशासनिक लापरवाही का आलम जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे बच्चे

  • doing of business

 पंडरिया / शौर्यपथ /

शासकीय प्राथमिक शाला महली ब्लाक पंडरिया जिला कबीरधाम का विद्यालय भवन लगभग 50 साल पुराना हो चुका है जिस को तोडऩे के लिए अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के द्वारा ग्राम पंचायत महली को निर्देशित किया जा चुका है परंतु अभी तक नया विद्यालय भवन की स्वीकृति जनपद पंचायत पंडरिया और जिला पंचायत कबीरधाम से नही मिला है ज्ञात हो कि महली पंचायत रूर्बन के अंतर्गत आता है और पंडरिया ब्लॉक का बड़ा पंचायत है बच्चो की दर्ज संख्या लगभग 140 के आसपास है राष्ट्रीय राजमार्ग में होने के बाद भी सुविधाओ का बहुत आभाव है
भवन बहुत पुराना होने के कारण जमीन में धसने भी लगा है और बरसात में छोटे बच्चो के घुटने से ऊपर पानी भर जाता है और बच्चो के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नही होती है और सांप बिच्छु का खतरा बना रहता है

ग्राम पंचायत महली रूर्बन के अंतगर्त आता है जिस के लिए जनपद पंचायत और जिला पंचायत से विद्यालय भवन और सुविधाओं कर लिए हर ग्राम पंचायत को फंड स्वीकृत किया जाता है परंतु यहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण भवन नही स्वीकृत हो पाया है
राज्य शासन के आदेशानुसार किसी भी विद्यालय के भवन और मैदान के ऊपर से बिजली का तार नही जाना है परंतु प्राथमिक शाला के ऊपर से बिजली के 3 फेस खुला केबल कभी भी किसी अप्रिय घटना को आमंत्रित करता है
बाउंड्री वाल छोटा होने के कारण विद्यालय के अवकाश के बाद प्रांगण में असमाजिक तत्वों का जमवाड़ा होता है और विद्यालय में गंदगी फैलाया जाता है

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR