कवर्धा / शौर्यपथ /
कबीरधाम जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में भेट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने कबीरधाम जिले के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कैबिनेट मंत्री ने साहू संघ के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना तथा जिले के विकास के संबंध में कोई कसर नहीं छोडऩे की बात कही।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने निवास के लॉन में साहू समाज के साथ आत्मीयता पूर्वक बात की। उन्होंने किसी मांग के संबंध में पूछा तो समाज के सदस्यों ने जिला मुख्यालय कवर्धा के कैलाश नगर स्थित शासकीय हाई स्कूल का नामकरण माता कर्मा शासकीय हाई स्कूल करने की मांग रखी। मंत्री अकबर ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। साहू समाज ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने की सहमति दिलाने की मांग भी मंत्री अकबर के समक्ष रखी। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि वे साहू समाज के प्रतिनिधिमण्डल के साथ स्वयं जाकर मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में आने का आमंत्रण देंगे।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलने वाले साहू समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने निम्न लोग शामिल थे:- शीतल साहू कबीरधाम जिला अध्यक्ष, साहू समाज, चोवा साहू युवा अध्यक्ष, चतुर साहू जिला संरक्षक, नोहर साहू तह. संरक्षक, खेलु साहू तह. संरक्षक, छबीलाल सातो राज अध्यक्ष, नीलकंठ साहू तह. अध्यक्ष बोड़ला, प्रकाश साहू, बलदाऊ साहू सरपंच रूसे, हुकुम साहू, डॉ. जालेश्वर साहू सहित समाज के लोग उपस्थित रहे । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल भी उपस्थित थे।