Print this page

कलेक्टर डॉ. सिंह ने किया तहसील कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय सरगांव का औचक निरीक्षण

  • devendra yadav birth day

मुंगेली /शौर्यपथ /

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के तहसील कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय सरगांव पहुॅचे और वहां संचालित विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने तहसील कार्यालय सरगांव का निरीक्षण करते हुए कार्यालय के पंजियों का अवलोकन किया और पंजियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने प्राप्त सभी प्रकरणों को पंजीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत आर बी 6-4 के लंबित प्रकरण, हल्कावार पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कार्यालय पहुॅचे ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आम लोगों के लिए तहसील कार्यालय में रखे गए घड़े से पानी लेकर पानी पिया और पानी की गुणवत्ता को परखा। इसी तरह उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष श्री राजीव तिवारी, पथरिया एस.डी.एम. श्रीमती प्रिया गोयल, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR