Print this page

आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज सभी बच्चों का होगा ब्लड टेस्ट

  • rounak group

मुंगेली /शौर्यपथ /

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने नागरिक केन्द्रित सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की और नागरिक केन्द्रित सेवाओं की उपलब्धता के लिए त्वरित रूप से पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों, कुपोषित बच्चों और एनीमिक महिलाओं की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज सभी बच्चों का ब्लड टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 07 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाले बच्चों को तत्काल एनआरसी केन्द्र में भर्ती करने के निर्देश दिए ताकि उसे सुपोषित किया जा सके। बैठक में उन्होंने अंतर्विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आपसी समन्वय स्थापित कर अंतर्विभागीय समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सुगम यातायात के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य करते समय शहर एवं ग्रामों के गली-मोहल्लों, बाजारों और मुख्य मार्गों के किनारे निर्माण सामग्रियों को भंडारित कर दी जाती है, जिसके कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर रखी निर्माण सामाग्री के कारण कई बार हादसे भी हो जाते हैं। साथ ही मुख्य मार्गों पर बार-बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसे देखते हुए उन्होंने शहर एवं ग्रामों के गली-मोहल्लों, बाजारों और मुख्य सड़क मार्गों के किनारे निर्माण सामग्रियों को भंडारित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नगरीय क्षेत्रों में स्थापित वाटर एटीएम के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और वाटर एटीएम का संचालन नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की आपूर्ति हेतु की गई व्यवस्था (रनिंग वाटर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जिले में जारी राशन कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने लंबित राशनकार्ड के प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण और किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर द्वय  नवीन भगत,  नम्रता आनंद डोंगरे, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR