Print this page

कलेक्टर डॉ सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें

  • doing of business

मुंगेली/शौर्यपथ /

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, बिजली, पेयजल, अतिक्रमण, नाली निर्माण आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। कलेक्टर से मुलाकात के दौरान ग्राम करही के ग्रामीणों ने स्वीकृत नाली निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने, ग्राम सारंगपुर के ग्रामीण  धनसाय ने पेयजल की समस्या का निराकरण कराने, ग्राम चमारी के ग्रामीणों ने नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम लालाकापा की  सुभद्रा बाई ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का लाभ दिलाने, ग्राम परदेशीकापा के ग्रामीण  रूखुदास ने पटवारी रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, ग्राम बरमपुर के हरी प्रसाद ने स्वयं की भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम बैगाकापा के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने सहित अनेक आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं और मांगो से संबंधित आवेदन पत्र सौंपे। कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कही। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR