Print this page

झीरम घाटी के शहीदों को संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

  • doing of business

 बालोद/शौर्यपथ /

झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में शहीद हुए नेताओं व सुरक्षा बलों के जवानों की स्मृति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अधिकारियों-कर्मचारियों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ लिया कि ''दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित रहेंगे''। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  गोवर्धन राम ठाकुर, एडीएम  भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  सिल्ली थामस,  अभिषेक दीवान,  आर.एस.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR