Print this page

ड्डग्रामों के विकास में होती है ग्रामीणों की मुख्य भूमिका - कलेक्टर डॉ सिंह

  • rounak group


मुंगेली /शौर्यपथ /

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह लगातार जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर चाौपाल लगा रहे हैं और ग्रामीणजनों की समस्याओं से रूबरू होकर नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ सिंह आज सबेरे पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बगबुड़वा के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रांगण में चाौपाल लगाई और ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम में मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों के निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि ग्रामों के विकास में ग्रामीणों की मुख्य भूमिका होती है। ग्राम का विकास कैसे करना है ग्रामीणजन स्वयं तय करें और ग्रामसभा की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चर्चा करें। छोटी-छोटी समस्याओं का ग्रामस्तर में ही निराकरण करें। उन्होंने पटवारी, पंचायत सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ग्रामों का नियमित भ्रमण करने और ग्रामीणजनों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान का तार फेंसिंग और मुक्तिधाम निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल परिसर का सीमांकन करने और स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम बगबुड़वा एवं ग्राम गंधीरवाडीह के ग्रामीण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR