Print this page

छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा विभाग सुदृढ़ीकरण के लिए दिया गया प्रशिक्षण

  • rounak group

जगदलपुर / शौर्यपथ /

छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा विभाग के सुदृढ़ीकरण हेतु छत्तीसगढ़ पब्लिक फायनेंस मैनेजमेंट एण्ड एकान्टेबिलिटी प्रोग्राम के तहत मेसर्स एस. के. पटौदिया एण्ड एसोसिएट्स के द्वारा संयुक्त संचालक कार्यालय छ.ग. राज्य संपरीक्षा जगदलपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से मई तक शासकीय गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड जगदलपुर के सभागार में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा विभाग के संचालक श्री अनुराग पाण्डेय के कुशल संचालन एवं वित्त विभाग छ.ग. शासन के मार्गदर्शन के अनुक्रम में प्रदेश में दो नवीन क्षेत्रीय कार्यालयों दुर्ग और रायपुर-प्प् की स्थापना के साथ ही प्रदेश के चार उपसंचालक कार्यालयों का संयुक्त संचालक कार्यालयों में उन्नयन किया गया है। इस हेतु शासन द्वारा जहां विभाग हेतु 50 नवीन पद सृजित किए गए वहीं लंबित अंकेक्षण के सम्पादन हेतु अंकेक्षण के नये-नये प्रारूपों यथा-जोखिम आधारित संपरीक्षा, औचक संपरीक्षा, निष्पादन संपरीक्षा आदि का विभागीय नियम एवं विनिमय में समावेश किया जाकर विभागीय नियम, विनिमय में अभूतपूर्व संशोधन किया गया है।

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सशोधित नियमावली के क्रियान्यवन विशेषकर जोखिम आधारित अंकेक्षण द्विप्रविष्टि लेखांकन प्रणाली, उच्चस्तरीय गुणवत्तायुक्त, विभागीय उपादेयता में संवृद्धि के उद्देश्य पर केंद्रित प्रशिक्षण में छ.ग. राज्य संपरीक्षा कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री एस. एस. ताण्डेय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी द्वय सहायक संचालक श्री आर.सी. ध्रुव,  असीम चंद्राकर सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR