Print this page

निष्क्रिय गौठानों को सक्रिय बनाने कलेक्टर ने किया फोकस

  • Ad Content 1

धमतरी /शौर्यपथ/

कलेक्टर  पी.एस. एल्मा ने आज सुबह गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए सक्रिय गौठानों को और बेहतर करने तथा निष्क्रिय गौठानों को भी सक्रिय करते हुए उन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी गौठानों की गुणवत्ता के आधार पर नोडल अधिकारियों से ग्रेडिंग कराने, गौठानों में अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों को तेज करने तथा आगामी रोका छेंका अभियान को कारगर बनाने के लिए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया।
आज सुबह कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित गोधन न्याय योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी गौठानों को सक्रिय करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जितने सक्रिय गौठान हैं उन्हें और बेहतर बनाते हुए जहां औसतन गोबर की खरीदी नहीं हो रही है और कम्पोस्ट खाद का निर्माण समुचित मात्रा में नहीं हो रहा है, उन गौठानों पर विशेष तौर पर फोकस करने के लिए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने गौठानों में बहुआयामी गतिविधियों की भी जानकारी लेकर बेहतर रणनीति के साथ कार्य करने के लिए कहा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के गौठानों में खरीदी तेज करने और नए गौठान को सक्रिय करने के बजाय मौजूदा गौठानों को ही श्रेष्ठ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी 15 दिनों मंे निगम क्षेत्र के दोनों गौठानों में गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और खपत के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। बैठक में जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत जिले में कुल 269 सक्रिय गौठान हैं जिनमें 262 ग्रामीण क्षेत्र में अब 07 शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। दोनों क्षेत्रों में स्थित गौठान की जानकारी देते हुए बताया कि योजना की शुरूआत से 06 जून की स्थिति में 3.43 लाख क्विंटल गोबर खरीदा गया है जिसमें से 65 हजार 645 क्विंटल वर्मी खाद तैयार कर उसमें से 73 प्रतिशत वर्मी खाद बेचा जा चुका है जबकि 17 हजार 647 क्विंटल खाद अभी गौठानों में शेष है। इसके अलावा उन्होंने सुपर कम्पोस्ट की भी जानकारी बैठक में दी। इस अवसर पर विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR