
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
आर्टिका कार से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक, डिवाइडर और खंभे तोड़ते हुए पलटा; थाना प्रभारी एस.एन. सिंह की तत्परता से क्रेन बुलाकर हटाया गया वाहन
भिलाई / शौर्यपथ / सुपेला क्षेत्र में टाटा मोटर्स के सामने ओवरब्रिज पर जीआई वायर से लदा ट्रक पलटने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हादसे के बाद रायपुर से दुर्ग जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के सामने चल रही आर्टिका कार को टक्कर लगने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर एवं खंभे को तोड़ते हुए पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से राजस्थान की ओर जा रहा था और उसमें जीआई वायर लदा था। माल का वजन अधिक होने की बात भी सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
क्रेन की अनुपलब्धता से राहत कार्य में आई चुनौती
हादसे के बाद पलटे ट्रक को हटाकर यातायात बहाल करना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बन गया। शुरुआत में जेसीबी की मदद से ट्रक हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक विभाग की क्रेन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रमुख यातायात केंद्रों पर क्रेन की उपलब्धता नहीं होने से आपात स्थिति में राहत कार्य प्रभावित होता है।
थाना प्रभारी की तत्परता से हटाया गया ट्रक
मौके पर सुपेला थाना प्रभारी एस.एन. सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तत्काल एनएच के हाईवे इंचार्ज से संपर्क कर क्रेन की व्यवस्था कराई। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाकर मार्ग साफ कराने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की सक्रियता और तत्काल निर्णय लेकर यातायात बहाली के प्रयासों की सराहना की।
चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
दुर्घटना में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक भी सुरक्षित बताया गया। हालांकि, हादसे के कारण रायपुर-दुर्ग मार्ग पर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना ने एक बार फिर व्यस्त मार्गों पर आपातकालीन क्रेन और त्वरित यातायात प्रबंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता को उजागर किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
