
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
देश में विगत 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन एवं निगरानी के लिए भारत सरकार ने वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क यानी को-विन पोर्टल (Co-Win Portal) बनाया है।
अब सरकार ने लोगों को वैक्सीनेशन की लाइव जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरोग्य सेतु एप को कोविन पोर्टल के साथ इंटीग्रेट कर दिया है। जिससे अब कोई भी आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता वैक्सीनेशन से सम्बंधित जानकारी आसानी से हासिल कर सकता है वहीँ ऐसे लोग जिनका कोविड वैक्सीनेशन हो चुका है वह आसानी से अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
*क्या है को-विन पोर्टल*
कोविन पोर्टल को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के सहयोग से बनाया गया है। Co-WIN भारत के नागरिकों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां वो खुद को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्टर कर वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं किन्तु अभी यह सुविधा सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पहले से रजिस्टर किये गए लोगों के लिए ही उपलब्ध है। वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण से लेकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तक की समस्त प्रक्रिया कोविन पोर्टल के माध्यम से ही पूर्ण की जाती है। रियल टाइम आधार पर वैक्सीनेशन को ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार ने कोविड वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क तैयार किया है।
*वैक्सीनेशन की यह जानकारी मिलेगी आरोग्य सेतु एप से*
आरोग्य सेतु ऐप के अंतर्गत को-विन टैब को तीन भागों में बांटा गया है पहला वैक्सीनेशन इन्फोर्मेशन भाग है इसके जरिये वैक्सीन से जु़ड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है, दूसरा भाग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का है इसके जरिये लाभार्थी रेफेरेंस नंबर डालने के पश्चात वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकता है वहीँ तीसरे भाग में वैक्सीनेशन डैशबोर्ड दिया गया है इस भाग में राज्यों के जिला स्तर तक के वैक्सीनेशन के रियल टाइम आंकड़ों को कोई भी आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता जान सकता है।
*वैक्सीनेशन डैशबोर्ड में मिलेंगे यह रियल टाइम आंकड़े*
वैक्सीनेट किये गए महिलाओं एवं पुरुषों की संख्या, कितने लोगों को कोविशील्ड लगी और कितनों कोवैक्सीन,लाभार्थियों के सापेक्ष कितने लोगों को वैक्सीनेट किया गया,लक्षित सत्रों के सापेक्ष कितने सत्र आयोजित किये गए,
किस समय कितने लाभार्थियों को टीका दिया गया,पिछले 30 दिनों का ट्रेंड भी जाना जा सकता है ,
आरोग्य सेतु ऐप ने अपने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन से जु़ड़ी हुई सभी जानकारी आरोग्य सेतु ऐप पर लाइव हैं। अगर आपको कोविड-19 का एक डोज़ लग चुका है तो आप यहां जाकर वैक्सीनेशन की जानकारी, Co-WIN डैशबोर्ड को देख सकते हैं और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर स्थित शासकीय जिला ग्रंथालय में आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंड़ल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सरगुजा संभाग के विद्यार्थियों को लैपटॉप, टेबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्सहित किया।
मंत्री भगत ने कहा कि मेहनत और लगन से किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। मेहनती बच्चे आगे बढ़ते हुए मुकाम हासिल कर लेते हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने कहा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों टेबलेट और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को लैपटाप के साथ ही सभी 6 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें सीतापुर की कक्षा 12वी की छात्रा कुमारी परीक्षा गुप्ता को लैपटॉप, कक्षा 10वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सूरजपुर की छात्र-छात्राएं आशादीप इकबाल, कुलदीप सिंह, कुमारी उमेश्री राजवाड़े, कोरिया की सुष्मिता पाल और बलरामपुर के प्रशांत तिवारी को टेबलेट और प्रावीण्य सूची में शामिल इन सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक उम्र के 4 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत बाबरा, जिला शिक्षा अधिकारी आईपी गुप्ता, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संजय सिंह, ग्रंथपाल मुकेश कुमार दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और छात्र उपस्थित थे।
गृह मंत्री और वन मंत्री शामिल हुए सामाजिक सम्मेलन और लोकार्पण कार्यक्रम में
वन मंत्री ने की 20 लाख रूपए के निर्माण कार्यों की घोषणा
रायपुर / शौर्यपथ / लोक निर्माण, गृह, जेल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम कुरूवा में आयोजित झालिया वंश साहू समाज के सामाजिक सम्मेलन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं मोहम्मद अकबर माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की और साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर हम सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। समाज को बुराइयों से बचाना और सामाजिक समरसता बनाये रखना ही हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। सामाज के सशक्त संगठन के लिए हमेशा महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। समाज के सभी लोगों को शिक्षित करना और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना ही समाज रूपी गंगा का मूल उद्देश्य है। साहू समाज एक सशक्त समाज के रूप में उभरकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है, जो पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। गृह मंत्री साहू ने कहा कि समाज के नेतृत्व की जिम्मेदारी जिसके भी ऊपर हो उसे हमेशा सबके सामने झुककर रहना चाहिए और जीवन में कभी भी घंमड और अभिमान नहीं करना चाहिए।
वन मंत्री अकबर ने सामाजिक सम्मेलन में साहू समाज एवं ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की। उन्होंने साहू समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद 36 वायदे जनता से किए थे, जिनमें 24 बडे़-बड़े वायदे पूर्ण हो चुके हैं, जिनमे कर्जा माफी, राशन कार्ड, तेन्दूपत्ता के समर्थन मूल्य में बढोत्तरी, सिंचाई कर में माफी आदि शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है, जिसके तहत लगभग 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से तीन किश्त मिल चुका है और चौथा किस्त करीब 31 मार्च तक किसानों के खाते में आ जाएगा। इस वर्ष भी किसानों को धान का 25 सौ रूपए प्रति क्ंिवटल के मान से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राशन कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों का राशन कार्ड अभी नही बना है वह अब भी आवेदन जमा कर राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया। समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने साहू समाज के वरिष्ठ संरक्षक रामखिलावन साहू को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित साहू समाज के वरिष्ठगण और ग्रामवासी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कठपुतली कला मंच की संस्थापिका श्रीमती नीलिमा मोइत्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं श्रीमती नीलिमा मोइत्रा का निधन एक अध्याय के समाप्त होने जैसा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नीलिमा मोइत्रा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
नगरी के पेंशनर भवन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में धमतरी जिले के जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुये कहां कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के उन्नति के लिए कार्य करने के लिए संकल्पित है । 15 वर्ष के शासनकाल में भाजपा सरकार डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सुदूर वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्र, चाहे गांव ,गरीब, किसान के उन्नती ,पेयजल, उद्योग, कृषि स्वास्थ्य के विकास के लिए कार्य किया।
कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में लोकलुभावन वादे कर,
सत्ता हासिल करने में सफल रही, पर अब तक वादे पूरा नहीं कर पाई ।
चाहे वह कृषि क्षेत्र में हो ₹2500 में धान खरीदी ,बेरोजगारी भत्ता, महिला स्वा सहायता समूह के लोन माफी जैसे तमाम घोषणाए पूरा करने में असमर्थ रही।
कांग्रेस एवं कुछ अन्य पार्टियां , मोदी विरोध के नाम पर किसानों को भड़का रहे है। देश विरोधी तत्वों की सहायता से देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।
पर मोदी सरकार उनके इरादों को सफल होने नहीं देगी।
उन्होंने कहा बूथ स्तर के कार्यकर्ता हो,चाहे, जिला स्तर का भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है ।संगठन से सत्ता हासिल कर सकतें है, पर सत्ता से संगठन नहीं ।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी *मा. नीलू शर्मा जी* के अलावा धमतरी जिला अध्यक्ष शशि पवार
पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह ,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ,जिला महामंत्री कविंद्र जैन ,जिला महामंत्री प्रकाश बैस जी, जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेशवरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला, नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा व बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे
वन मंत्री ने अरण्य भवन में वनोत्पाद आउटलेट का किया शुभारंभ
रायपुर / शौर्यपथ / वन मंत्री अकबर ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में वन प्रबंधक समितियों द्वारा वनोपज से निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार से लिए ऑउटलेट का भी शुभारंभ किया। इस आउटलेट के माध्यम से न केवल वनोपज से निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि यहां बिक्री की भी व्यवस्था होगी। वन मंत्री ने आउटलेट का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस आउटलेट में रखे गए सभी उत्पाद प्राकृतिक शुद्धता के साथ नैसर्गिक गुणों से भरपूर है, जो लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाली से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ वन प्रबंधन समितियों द्वारा वनोपज से नवनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए पारिस्थितिकीय सेवा परियोजना के तहत वनोत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए ऑउटलेट विकसित किया जा रहा है। इस ऑउटलेट में वन प्रबंधन समितियों से निर्मित समाग्रियों का विपणन छत्तीसगढ़ हर्बल के बैनर तले किया जा रहा है। लगभग 120 प्रकार के वन उत्पाद, प्रसंस्कृत उत्पाद उपलब्ध है। इनमें प्रमुख रूप से मरवाही की सीताफल आईस्क्रीम, कटघोरा का जैविक चावल, कवर्धा का ऑर्गेनिक गुड, बलरामपुर का मुनगा पावडर, कोटबाहल की रबड़ी सहित विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पाद, धमतरी का मुसली लड्डू, बज्रदंती हर्बल दंत चूर्ण, बस्तर का काजू ईमली, बस्तर लड्डू, बलौदाबाजार का लेमन ग्रास आयल और बालोद का एलोविरा साबून सहित दानकुण्डी मरवाही के लाख की चुड़ी व अबरबत्ती तथा गोबर धूप कण्डा सहित अनेक प्रकार के उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध है।
आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सौरी, प्रबंध संचालक (तेन्दूपत्ता) संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) पी. व्ही. नरसिंग राव, प्रबंध संचालक (वन विकास निगम) पी. सी. पाण्डे, संयुक्त वन प्रबंधन शाखा के के. मुरगन सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
आयोग की सुनवाई में अनुपस्थिति पड़ेगी भारी, पुलिस के माध्यम से होंगे पेश
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज विभिन्न जिलों की महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदनों की रायपुर के जल विहार स्थित आयोग कक्ष में जन सुनवाई की। प्रस्तुत प्रकरण शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, सम्पत्ति विवाद आदि से संबंधित थे।
प्रकरण की सुनवाई करते हुए डॉ. नायक ने कहा कि शासकीय कार्य नियमों के तहत संचालित होते है। इन कार्यो में किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नही किया जा सकता। ऐसा एक मामला आज राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस प्रकरण में जिला स्तरीय अधिकारी को दूरभाष पर कार्य करने हेतु अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। काम नही किये जाने पर तबादला करवा देने की भी बात कही जाती थी। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने अनावेदक पक्षकार को संबंधित अधिकारी के शासकीय कार्य मे दखल नही देने की समझाइश दी। व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की और महिला अधिकारी से क्षमा मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नही दोहराने की बात कही।
एक महिला ने आयोग के समक्ष शिकायत की कि अमेरिका में रहने वाले उसके पति द्वारा उसे कई तरह से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। अमेरिका में उस पर अत्याचार कर असहाय स्थिति में छोड़ दिया था। अभी पति अमेरिका में ही कार्यरत है। पत्नि ने आयोग के समक्ष न्याय के लिए आवेदन किया। प्रकरण की सुनवाई में पति और उसके परिजन अनुपस्थित रहे। इस पर अध्यक्ष डॉ नायक ने पत्नि को पति से संबंधित वीजा, पासपोर्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा ताकि यू.एस. दूतावास को पति का वीजा निरस्त करने पत्र प्रेषित किया जा सके। सुनवाई के दौरान एक अन्य प्रकरण में महिला प्रधान पाठिका को परेशान करने वाले अधीनस्थ शिक्षक के प्रकरण में बीईओ उपस्थित हुए तथा अध्यक्ष के निर्देशानुसार संबंधित शिक्षक को स्कूल से अन्यत्र किसी अन्य स्कूल में संलग्न करने एक माह का समय मांगा। अधीनस्थ शिक्षक ने प्रधानपाठिका से की गई गलतियों के लिए क्षमा भी मांगा तथा भविष्य में पुनः गलती नही करने की बात कही। इसी प्रकार अन्य प्रकरण मे एक करोड़ रूपये विधवा महिला से लूटने वाले व्यक्ति को बार-बार आयोग के समक्ष उपस्थिति से बचने के लिए झूठा आवेदन दिया जाना भारी पड़ा। अध्यक्ष ने इस तरह आयोग की कार्रवाई को नजरअंदाज करने को गंभीर माना तथा अगली सुनवाई में पुलिस के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित करने कहा। एक अन्य प्रकरण में अपने अधीनस्थ महिला चिकित्सा अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर अध्यक्ष ने जांच समिति गठन करने की बात कही। चिकित्सकीय कार्य और उससे संबंधित प्रताड़ना के कारण इस समिति में वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया गया है। आयोग में कोरोना संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देश, सोशल डिस्टेंसिंग व फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यवाही की गई।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम में प्रावधानित नियमों के तहत
जिला शिक्षा अधिकारी से अभद्रतापूर्वक व्यवहार करने के मद्देनजर
धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने धमतरी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। दरअसल एक फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उक्त सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया गया। महिला जिला शिक्षा अधिकारी के साथ अमर्यादित एवं अभद्रतापूर्वक व्यवहार करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 में प्रावधानित नियमों के प्रतिकूल है, इसके मद्देनजर कलेक्टर ने उक्त सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
आम जनता से मिलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड राज्यपाल सुश्री उइके के नाम
डेढ़ साल में दस हजार लोगों से मिलकर सुनी समस्या
राज्यपाल छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के स्थापना दिवस समारोह में हुई शामिल
रायपुर / शौर्यपथ / निजी विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करे कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश के बाहर जाकर भी यह कहें कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्राप्त की है। कोरोनाकाल में निजी विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन शिक्षा तथा अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है, यह सराहनीय है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कल राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के 16वें स्थापना दिवस समारोह में कही। राज्यपाल सुश्री उइके का नाम आम जनता से मुलाकात करने के लिए वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। इस समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था द्वारा राज्यपाल को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें 29 जुलाई 2019 से 06 जनवरी 2021 तक एक राज्यपाल के रूप में 10 हजार 849 लोगों से मुलाकात करने एवं उनकी समस्या सुनने के लिए दिया गया। राज्यपाल को उपस्थित सभी निजी विश्वविद्यालयों ने अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने भी राज्यपाल को विशेष अभिनंदन पत्र प्रदान किया। सभी निजी विश्वविद्यालयों ने राज्यपाल के समक्ष उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र गुणवत्ता बनाएं रखें। पहले की अपेक्षा विश्वविद्यालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है परन्तु आवश्यकता है कि मानकों के अनुरूप अपने आप को ढालें तथा यह प्रयास करें कि सभी वर्गों तक उच्च शिक्षा की पहुंच हो। मेरा मानना है कि शिक्षा प्रदान करने का काम सबसे पुण्य का कार्य है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होना चाहिए। शिक्षण संस्थाओं को किसी भी प्रकार की राजनीति से मुक्त रखना चाहिए ताकि विद्यार्थियों की संस्थाओं के प्रति विश्वसनीयता बनी रहे। राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और सभी निजी विश्वविद्यालयों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा पहली बार राजभवन में सभी निजी विश्वविद्यालयों की बैठक ली गई और समीक्षा की गई। इस बैठक में कुलाधिपति, कुलपति एवं कुल सचिव उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी निजी विश्वविद्यालयों ने कहा कि यह पहला अवसर है जब राज्यपाल द्वारा उन्हें राजभवन बुलाकर बैठक ली गई और हमें अपनी बात रखने का मौका दिया। इसके लिए हम सब उन्हें धन्यवाद देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों ने जो मुझे यह सम्मान दिया उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। मुझे जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने सम्मानित किया, उनके प्रति मैं आभारी हूं। मैं जब भी किसी व्यक्ति से मिलती हूं तो मेरे मन में यह विचार रहता है कि उसके लिए मैं क्या कर सकती हूं और उसकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकती हूं। मैंने जीवन में कोई भी कार्य या किसी की मदद बिना किसी अपेक्षा के की। यदि जीवन में कोई भी व्यक्ति बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करता है तो उसे जो संतुष्टि मिलती है वह किसी भी अन्य कार्य में नहीं मिलती। ऐसे कार्यों से भी उन्हें सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल को इस कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उम्र में भी इतने ऊर्जावान है और कार्य करते हैं, यह तारिफ के काबिल है। इससे यह प्रदर्शित होता है कि यदि किसी व्यक्ति के मन में काम करने की प्रबल इच्छा हो तो कभी भी बुढ़ापा या उम्र बाधा नहीं बनता और वह अवश्य लक्ष्य की प्राप्ति करता है।
डॉ. शिववरण शुक्ल ने कहा कि राजभवन के दरबार हॉल में इस कार्यक्रम के आयोजन से ऐसा महसूस हो रहा है कि हम सब परिवार के लोग एक साथ एकत्रित हुए हैं। सभी निजी विश्वविद्यालय प्रयास करें कि छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सबसे सर्वोत्तम बनाएं। श्री शुक्ल ने बताया कि इस अवसर पर दरबार हॉल घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं, जिसके अनुसार सभी निजी विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रम में नैतिक मूल्य से संबंधित 100 नंबर का एक विषय प्रारंभ करें और उसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य करें। इसके नंबर को श्रेणी निर्धारण में शामिल न करें। साथ ही हर विश्वविद्यालय संस्कृत से जुड़ा पाठ्यक्रम प्रारंभ करें क्योंकि संस्कृत हमारे देश की प्राचीन संस्कृति की पहचान है। विश्वविद्यालयों में छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति से जुड़े पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करें।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के द्वारा आयोजित वेबिनार के स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय, कलिंगा विश्वविद्यालय, आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय, ए.ए.एफ.टी. यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया आर्टस, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, के.के. मोदी यूनिवर्सिटी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति एवं कुल सचिव उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
