Print this page

*रूपकुमारी बनी प्रदेश* *संयोजक* *आत्मनिर्भर भारत संकल्प* *अभियान के लिए प्रदेश टीम घोषित*

  • devendra yadav birth day

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा की है।

प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, अभियान की संयोजक, महासमुंद सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को बनाया गया है। उनके साथ टीम में सदस्य के रूप में हरपाल सिंह भामरा, छगन लाल मुंदड़ा, रामदेव कुमावत और टेकेश्वर जैन को शामिल किया गया है।

पार्टी प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि यह टीम अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अभियान के दौरान आत्मनिर्भरता से जुड़े जनजागरण कार्यक्रम, संगोष्ठी, कार्यशाला एवं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियाँ संचालित की जाएगी 

Rate this item
(0 votes)
SANTRAM KURRE

Latest from SANTRAM KURRE