Print this page

आबू धाबी एयरपोर्ट के पास संदिग्‍ध ड्रोन हमले के बाद लगी आग, दो भारतीयों समेत तीन की मौत

  • rounak group

न्‍यूज एजेंसी WAM के अनुसार, 'विस्‍फोट के कारण दो भारतीय नागरिकों और एक पाकिस्‍तानी नागरिक की मौत हुई है जबकि छह अन्‍य को हल्‍की से मध्‍यम चोटें आई हैं.

नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

संयुक्‍त अरब अमीरात ) की राजधानी आबू धाबी में एक प्रमुख तेल भंडारण फेसिलिटी के पास संदिग्‍ध ड्रोन हमले में एक पेट्रोल टैंक को उड़ा दिया गया, घटना में दो भारतीयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्‍य घायल हो गए. स्‍थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी.न्‍यूज एजेंसी WAM के अनुसार, 'विस्‍फोट के कारण दो भारतीय नागरिकों और एक पाकिस्‍तानी नागरिक की मौत हुई है जबकि छह अन्‍य को हल्‍की से मध्‍यम चोटें आई हैं.

रिपोर्टों के अनुसार, यमन के ईरान से संबंधित ने कहा है कि उसकी ओर से यूएई में इस हमले को अंजाम दिया गया.ट्विटर पर कुछ लोगों ने फोटो पोस्‍ट किए हैं जिन्‍हें विस्‍फोट स्‍थल का बताया जा रहा है, इसमें आसमान में काले धुंए के बड़े गुबार को उठता हुआ देखा जा सकता है.

 

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR