Print this page

रक्षा मंत्री ने की 'अग्निपथ भर्ती योजना' की घोषणा, युवाओं के पास शॉर्ट टर्म के लिए सेना में जाने का मौका

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ने 'अग्निपथ भर्ती योजना' की घोषणा और कहा कि युवाओं के पास शॉर्ट टर्म के लिए सेना में जाने का मौका है. राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों में रक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. सेना को विश्व की बेहरतीन सेना बनाने के लिए अग्निपथ योजना ला रहे है. देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अग्निवीर आएंगे. नौकरी के अवसर बढ़ेंगे. अग्निवीर के अच्छी पे पैकेज की व्यवस्था की गई है. जीडीपी में भी योगदान देंगे. देश को स्किल वाले लोग भी मिलेंगे.

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा था कि भारत को भविष्य में युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत है और इसके लिए सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान किया. मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अपने संबोधन के दौरान सिंह ने यूक्रेन में जारी युद्ध का भी उल्लेख किया और इस बात पर जोर दिया कि साइबर और छद्म युद्धों के मद्देनजर सुरक्षा चुनौतियां अब और अधिक जटिल हो गई हैं. उन्होंने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है और ‘‘युद्ध छेड़ना हमारी प्रकृति का हिस्सा नहीं है.'

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR