Print this page

CG board 12th: कितने परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और कैसा रहा परीक्षा परिणाम देखे पूरी खबर

  • doing of business

रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा वर्ष 2023 में हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई थी जिसके परीक्षा परिणाम की घोषणा आज दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा की गई ।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 1,79,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। 

घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है। 

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (7.85 प्रतिशत) है। 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ