दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना महामारी कोविड-19 के चलते अन्य राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी पुन: वापस आ रही इस सक्रंमण को देखते हुए ऑफलाइन एग्जाम को लेकर दुर्ग जिले के अलग-अलग विद्यालय के परिजन और छात्र छात्राएँ पढ़ाई को लेकर के बहुत परेशान हो रहे। छात्र-छात्राओ और उनके परिजन ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर उनके द्वारा लगातर कॉल और मैसेज हमे प्राप्त हो रहा है।छात्रो की इस परेशानी को देखते हुये दुर्ग हृस्ढ्ढ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व में दुर्ग शहर के डी. ए.वी पब्लिक स्कूल और सनसाईन हायर सेकंडरी स्कूल पहुंच कर स्कूल प्रबंधक से मुलाकात कर ऑनलाइन परीक्षा आयोजन करने की मांग किये।
स्कूल प्रबंधक से बातचीत की दौरान छात्रो के भविष्य, स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुये छात्रहित मे निर्णय लेने की बात कही। छात्रो के परिस्थिति के अनुसार परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन करने की बात कही। शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने कहा कि दुर्ग हृस्ढ्ढ छात्रो के साथ खड़ी है और जो भी निर्णय होगा छात्र हित मे होगा ।