भारतीय वायु सेना (IAF) के MI-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के सदस्य सवार थे, जो तमिलनाडु के कुन्नूर में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो बच गए हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में आर्मी चॉपर क्रैश पर जानकारी देने वाले हैं. सूत्रों ने बताया है कि रक्षा मंत्री ने इस मसले पर आर्मी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसकी जानकारी पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है.
भारतीय वायु सेना के MI-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के सदस्य सवार थे, जो तमिलनाडु के कुन्नूर में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो बच गए हैं. उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे.
भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है. एक ट्वीट में IAF ने कहा है, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर आज तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच का आदेश दिया गया है."
मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है, लेकिन जंगली इलाका होने की वजह से इसमें मुश्किलें आ रही हैं. तमिलनाडु सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर भेजा है. ऊटी से एक मेडिकल टीम और कोयंबटूर से विशेषज्ञ टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. , जिससे पहचान मुश्किल हो रही है. बचाए गए लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.
हेलिकॉप्टर ने सुलूर में सेना के अड्डे से उड़ान भरी थी और वेलिंगटन के रास्ते में था. Mi सीरीज के हेलिकॉप्टर भारतीय वायु सेना के सबसे बड़े हथियार हैं और इनका इस्तेमाल ऊंचाई वाले ऑपरेशनों में किया जाता है. उनका उपयोग प्रधानमंत्री सहित वीआईपी के लिए भी किया जाता है.