Print this page

'ये इलेक्शन अब 80% बनाम 20% के बीच : UP चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने छेड़ा नया राग

  • doing of business

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लड़ाई अब 80 और 20 की हो चुकी है, जो लोग सुशासन और विकास का साथ देते हैं वो 80 फीसदी भाजपा के साथ हैं."

लखनऊ /शौर्यपथ/

 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि ये चुनाव "80 बनाम 20" का होगा. योगी आदित्यनाथ द्वारा बताए गए आंकड़े मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों के अनुपात से मेल खाते हैं, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं.

 मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "लड़ाई अब 80 और 20 की हो चुकी है, जो लोग सुशासन और विकास का साथ देते हैं वो 80 फीसदी भाजपा के साथ हैं और जो लोग किसान विरोधी हैं, विकास विरोधी हैं, गुंडों, माफियाओं का साथ देते हैं वो 20 फीसदी विपक्ष के साथ है."

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR