Print this page

यूपी में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग के बाद उन्हें दी गई Z कैटेगरी की सुरक्षा

  • doing of business

नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर उत्‍तर प्रदेश में की गईफायरिंग के बाद उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. उत्‍तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके गुरुवार को जब ओवैसी जब दिल्‍ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई थी.मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया है. घटना पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्‍लाजा पर हुई थी.ओवैसी ने गुरुवार को ट्वीट करके अपनी कर पर फायरिंग की जानकारी दी थी. ओवैसी ने कहा था कि जब वे मेरठ से प्रचार करके दिल्‍ली लौट रहे थे, उसी दौरान छजारसी टोल प्‍लाजा के नजदीक उनके वाहन पर फायरिंग की गई.

एआईएमआईएम प्रमुख ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा था, 'कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. चार राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं.'

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR