नई दिल्ली /शौर्यपथ/
हिजाब विवाद इस समय देश के साथ देश के बाहर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. हिजाब विवाद पर विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि ये मामला विदेश मंत्रालय का नहीं है. ये मामला न्यायालय में चल रहा है और भारत के अंदरुनी मामले पर बाहर के लोगों को बोलने का हक़ नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार की प्रेस ब्रीफिंग में यूक्रेन और चीन सीमा विवाद को लेकर भी पक्ष रखा. बागची ने कहा कि जहाँ तक चीन सीमा का सवाल है वहाँ की स्थिति पर हम कई बार स्पष्ट कर चुके हैं। उससे अधिक बोलने का कारण नहीं है. चीन सीमा मामले को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सरकार पर बोले गए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक राजनीतिक बयान है, नीतिगत नहीं.
यूक्रेन-रूस विवाद के बीच यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित निकालने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम स्थिति पर नज़र रखे हैं. भारतीयों के लिए एडवाइज़री जारी की गई हैं. घबराने की जरूरत नहीं है. फ़्लाइट्स चल रही हैं. दूतावास में सामान्य रूप से का कामकाज चल रहा है.' यूक्रेन से भारतीयों को लोगों को निकालने के बारे में बागची ने कहा, 'अभी कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है, लेकिन साथ ही स्पष्ट करना चाहता हूं कि हालात पर नज़र रखी जा रही है.'उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 18 असे 23 फरवरी तक जर्मनी और फ्रांस का दौरा करेंगे.