नई दिल्ली / शौर्यपथ / पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है . इन चुनाव में आम आदमी पार्टी को ही सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है वही कांग्रेस और भाजपा कमजोर हो रही है . बात यूपी चुनाव की करे तो उत्तर प्रदेश में जहाँ भाजपा ने २०१७ के विधान सभा चुनाव में ३१२ सीते जीती थी वही इस बार ३०० के आंकड़े तक नहीं पहुँच पा रही है वही कांग्रेस अब भी दहाई के आंकड़े की उम्मीद कर रही है . समाजवादी पार्टी ने २०१७ के चुनाव में जहाँ ४७ सीते जीती थी इस बार चुनाव में सैकड़े के अंक को पार करती नजर आ रही है किन्तु सरकार बनाने के लिए जरुरी २०३ के आंकड़े को भाजपा बड़ी आसानी से पार कर रही है . जिस प्रकार के रुझान आ रहे है उससे यह तो निश्चित है कि यूपी में एक बार फिर भगवा लहराएगा और प्रदेश की कमान एक बार फिर योगी के हाँथ में हगी .
वही पंजाब की बात करे तो पंजाब में कांग्रेस की हार नजर आ रही है शुरुवाती रुझान से ही आम आदमी पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए राखी है . पंजाब चुनाव के नतिजो के बाद राजनीती में आम आदमी का कद बढेगा . वही गोवा की बात करे तो गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है .यहाँ के परिणाम पर आखिरी तक दोनों की ही नजर रहेगी . उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा का जादू काम कर गया उतराखंड में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है . मणिपुर की सत्ता भी भाजपा के पक्ष में जाती हुई नजर आ रही है . कांग्रेस पार्टी यूपी के अलावा अन्य सभी चुनावी प्रदेशो में मुकाबले में है सिर्फ यूपी में ही कांग्रेस कही नजर नहीं आ रही है . वही बड़ी खबर यह है कि यूपी के इस विधान सभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का भी सूपड़ा साफ़ होता नजर आ रहा है .
रुझानो के अनुसार अगर नतीजे की बात करे तो
यूपी में भाजपा की सरकार
उत्तराखंड में भाजपा की सरकार
मणिपुर में भाजपा की सरकार
पंजाब में आप की सरकार तथा गोवा के परिणाम कांटे की टक्कर के अनुमान