Print this page

मूत्र काण्ड : पीड़ित कोई और माफ़ी किसी और से होनी चाहिए जाँच .... Featured

  • rounak group

   भोपाल / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश में भाजपा नेता के द्वारा किये गए खिनौने मूत्र काण्ड कृत्य में एक नया सवाल सामने आ गया . सोशल मिडिया में मुत्र्कांड के विडिओ वाइरल होने के बाद शिवराज सरकार ने ताबड़तोड़ कार्यवाही तो की किन्तु कार्यवाही पर भी सवाल उठाने शुरू हो गए वही जिस व्यक्ति से सीएम शिवराज ने सीएम हाउस बुलाकर चरण वंदन किये और माफ़ी मांगी उस व्यक्ति और पीड़ित व्यक्ति के अलग अलग होने की बात भी सामने आने लगी . ऐसी चर्चा है कि पीड़ित 16-17 वर्ष का मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है वही जिस व्यक्ति से सीएम ने माफ़ी मांगी वह एक 50-55 साल का अधेड़ है चित्र को अगर गौर से देखे तो पीड़ित और माफ़ी वाले दोनों शख्स अलग अलग उम्र के नजर आ रहे है , सर के बालो को ध्यान से देखने पर भी फर्क साफ़ नजर आ रहा है . एक की हेयर स्टाइल अलग तो दुसरे की अलग वही उम्र का साफ़ फर्क  बालो के काले और सफ़ेद (रंग का फर्क ) . तथाकथित पीड़ित व्यक्ति सम्मान के बाद मुवावजा मिलने के बाद अब आरोपी को माफ़ करने की बात कह रहा है क्या कानून इस मामले में स्वयं संज्ञान नहीं ले सकता और सज़ा नहीं डे सकता ये देखने वाली बात होगी किन्तु अब जब इस पर सवाल उठ रहे है कि पीड़ित और माफ़ी वाले शख्स जुदा जुदा है तो क्या शिवराज सरकार मामले की निष्पक्ष जाँच कराएगी या फिर जो माफ़ी वाला दृश्य हो चुका है उसे ही सबके सामने परोस कार मामले का पटाक्षेप कर देगी . सवाल तो उठ गए अब जवाब का इंतज़ार है ... 

   पीड़ित शख्स     जिससे सीएम शिवराज ने मांगी माफ़ी 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ