नई दिल्ली / शौर्यपथ / सोमवार को भारत ने चीन को संयुक्त राष्ट्र में करारी शिकस्त दी है। भारत को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की एक संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ़ स्टेटस ऑफ वीमेन (Commission on Status of Women) के सदस्य के रूप में चुना गया है। सोमवार के संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी।
तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, "भारत प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में सीट जीत गया है! भारत को Commission on Status of Women का सदस्य चुना गया। यह हमारे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम समर्थन के लिए सभी सदस्य देशों को धन्यवाद देते हैं।"
आपको बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने इसके लिए लिए चुनाव लड़ा था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की, लेकिन चीन को आधे सदस्य देशों का भी समर्थन नहीं मिल सका।
इस वर्ष बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन (1995) की 25 वीं वर्षगांठ है। भारत 2021 से 2025 तक यानी चार वर्षों के लिए इसका सदस्य रहेगा।