Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - चुनावों में मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाए चुनाव आयोग- कांग्रेस

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

चुनावों में मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाए चुनाव आयोग- कांग्रेस

चुनावों में मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाए चुनाव आयोग- कांग्रेस चुनावों में मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाए चुनाव आयोग- कांग्रेस
  • rounak group

भाजपा की हार निश्चित, ईडी का सहारा लेकर भी नहीं जीत पाएगी भाजपा
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ईडी की राजनैतिक कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की मुलाकात

नई दिल्ली / रायपुर / शौर्यपथ /
  कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के दौरान मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की। कांग्रेस ने मुलाकात में चुनाव आयोग से ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
   प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के साथ कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर, असंगठित  श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन उदित राज, कांग्रेस के सचिव डॉ विनीत पुनिया और मीडिया पैनलिस्ट अमन पंवार मौजूद रहे। मुलाकात के उपरांत कांग्रेस सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा को हार से बचाने के लिए ईडी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की हार निश्चित है। भाजपा ईडी का सहारा लेकर जीत नहीं पाएगी।  
  डॉ सिंघवी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा था। हमें बहुत निराशा हुई कि चुनाव के पहले चरण, सात नवंबर के पहले कांग्रेस को चुनाव आयोग द्वारा आयोग से मिलने का समय नहीं मिला।
  डॉ सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा है कि 18 महीने पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव ऐप मामले में जांच शुरू की थी। लगभग 500 गिरफ्तारियां हुई, सैंकड़ों मोबाइल फोन, लैपटॉप और अकाउंट बरामद किए गए। छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी और ऐप को बैन करने की भी मांग की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने तब कुछ नहीं किया।
  ईडी पर राजनैतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए डॉ सिंघवी ने कहा कि जैसे ही चुनाव पास आता है, भाजपा नेता, पीएम और ईडी नई-नई चीजें सामने लाने लगते हैं। केंद्र सरकार ने पहले इस ऐप को बैन क्यों नहीं किया। उन्हें प्रदेश सरकार की पूर्व अनुमति क्यों चाहिए थी? ईडी कहती है कि ग़ैरक़ानूनी काम हो रहा है, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बाहर से पैसा आ रहा है। ईडी ने चुनाव से पहले जांच शुरू नहीं की और चुनाव के समय आरोप लगाया, ताकि चुनाव में कांग्रेस का नुकसान हो। ईडी ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, चार्जशीट में उनकी भूमिका साफ नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री के कई अफसरों पर आरोप लगाया है, लेकिन चार्जशीट में उनका संबंध महादेव ऐप से नहीं बताया है। उन्होंने पूछा कि इतना बड़ा घोटाला हो रहा था, तो ईडी क्या कर रही थी? ऐप को तीन दिन पहले ही क्यों बैन किया गया?
  डॉ सिंघवी ने कहा कि ये पहले कभी नहीं देखा होगा कि मुख्य कोतवाल सबकुछ कर लेता है और डेढ़ साल बाद चुनाव के एक सप्ताह पहले भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट यानि ईडी आती है। यह साफ है कि भाजपा की हार को बचाने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा की हार निश्चित है। मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से संरक्षण मांगा है और मांग की है कि ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाए।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ