Print this page

प्राकृतिक हादसा : बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पटना और औरंगाबाद जिले में तीन-तीन व्यक्तियों की, जबकि नवादा और सारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्‍यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और बादलों गडगडाहट के बीच विशेष सावधानी बरतें और घरों से बाहर नहीं निकलें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ