नई दिल्ली / शौर्यपथ / सरकार ने कहा है कि फाइव-जी सेवाएं सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू हो गई हैं और इस वर्ष 31 अक्तूबर तक देश के 783 जिलों में से सात सौ उनासी जिलों में उपलब्ध थीं। यह जानकारी संचार और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ० पी चंद्रशेखर ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2022 में फाइव जी सेवाएं शुरू होने के बाद से देश्भर में चार लाख साठ हजार फाइव-जी बेस ट्रांस रिसीवर स्टेशन स्थापित किये गये हैं।
सार .. 5G अगली पीढ़ी की मोबाइल नेटवर्क क्षमता है जो उच्च गति पर डेटा के बड़े सेट के प्रसारण की सुविधा प्रदान कर सकती है। 3G और 4G की तुलना में 5G में कम विलंबता (न्यूनतम विलंब के साथ डेटा की एक निश्चित मात्रा को संसाधित करने की क्षमता) है, और यह विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाएगा।