Print this page

रोशी चौबे ने फिर किया राजनांदगांव को गौरवान्वित,आई एस सी 12वी बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया

  • devendra yadav birth day

राजनांदगांव ।शौर्यपथ / नगर के सम्मानित वरिष्ठ जन श्री विष्णु नंद (बिल्लू) चौबे की सुपुत्री कुमारी रोशी चौबे ने एक बार फिर अपने शहर,शाला,माता-पिता एवं परिवार जन का नाम गौरवान्वित किया है। रोशी चौबे ने आईएससी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90% अंकों के साथ अपनी शाला के साथ-साथ शहर में आईसीएसई बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।रोशी चौबे बचपन से ही बहुत होनहार छात्रा रही है एवं पढ़ाई में उत्कृष्टता के साथ कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम रोशन कर चुकी है। बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेसिफिक स्कूल गेम्स एडिलेड ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में भारत का नाम रोशन कर चुकी है। बास्केटबॉल खेल में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा मनोनीत हाई परफॉर्मेंस मैनेजर एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्री के. राजेश्वर राव ,प्रशासनिक अधिकारी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्रीमती के .राधा राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त रोशी ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना डंका बजाया है।रोशी की बचपन से ही आदत रही कि वह शाला में दिए गए होमवर्क को उसी दिन कंप्लीट कर लिया करती थी। कक्षा दसवीं में सीजी बोर्ड में 94% प्राप्त कर टॉपर बनी रोशी चौबे ने आईसीएसई बोर्ड में प्रवेश लिया एवं आईसीएसई बोर्ड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्रदेश स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी रोशी ने अपनी शाला रायल किड्स कान्वेंट का नाम गौरवान्वित किया है एवं संपूर्ण शाला परिवार में भी हर्ष व्याप्त है ।रोशी चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे एवं दीपेश चौबे की बहन है एवं प्रसिद्ध सीविल कांट्रेक्टर श्री शिवा चौबे की भतीजी हैं ।माता श्रीमती सरिता चौबे एवं परिवार जन को समस्त शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं। रोशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं शाला परिवार शाला प्रबंधन डॉ श्रीमती सविता सिंह ,श्री संजय बहादुर सिंह ,श्री सावन्त बहादुर सिंह , श्री अशोक चौधरी के निरंतर प्रेरणादाई प्रोत्साहन को दिया है ।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर घोषित हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों का श्रेय अपने प्राचार्य एवं गुरु अभिषेक खंडेलवाल एवं समस्त शिक्षकों को दिया है।

Rate this item
(0 votes)
Mrinendra choubey

Latest from Mrinendra choubey