मुंगेली / शौर्यपथ / कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाएं, पुरूष, युवा, बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक 2 लाख 33 हजार 50 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इनमें से 1 लाख 94 हजार 892 लोगों ने कोविड प्रथम डोज का टीका और 38 हजार 158 लोगों ने द्वितीय डोज का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।