मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए प्रज्ञा कोचिंग संस्थान प्रारंभ की गई है। इस कोचिंग संस्थान से चयनित अभ्यर्थी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इस हेतु अभ्यर्थी 27 सितम्बर को शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते है। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा किये जा सकते है। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु परीक्षा 30 सितम्बर को दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश आयु स्कूल दाऊपारा में आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों को मुंगेली जिले का मूल निवासी और अभ्यर्थी किसी भी विषय में स्नातक में 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। सभी प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित होनी चाहिये। कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन प्री-टेस्ट प्रवर्गवार स्नातक के मेरिट के आधार पर 1 अनुपात 5 में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के प्री टेस्ट में प्राप्त अंको के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु न्यूतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदको को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।