मुंगेली / शौर्यपथ / भारत सरकार एवं मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सीटीएस स्कीम अंतर्गत गुड़गांव (हरियाणा) में आईटीआई ट्रैड के ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन कोर्स में प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कोर्स के लिए 18 से 20 वर्ष (1 सितम्बर 2001 से 31 अगस्त 2003 के बीच ) के पुरूष आवेदक जिन्होने 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वी परीक्षा (सभी विषयों में ) उत्तीर्ण की है वे पात्र होंगे। कोर्स की अवधि 02 साल होगी। प्रशिक्षण अवधि में प्रति माह रूपये 13028 एवं अतिरिक्त अटेंडेंस बोनस 800 रूपये अलग से (प्रतिमाह 100 प्रतिशत अटेंडेंस होने पर ) एवं सेमेस्टर बोनस के रूप में 2400 रूपये (3 छुट्टी से कम पर ) साथ ही कोर्स समापन बोनस 7200 रूपये (24 छुट्टी से कम पर ) दिया जावेगा। मासिक शिफ्ट भत्ता (अ) शिफ्ट-निरंक (ब) शिफ्ट- 60 रू प्रतिदिन एवं (स) शिफ्ट 80 रू प्रतिदिन भी रहेगा। अन्य सुविधाएं जैसे- प्रशिक्षण दौरान ब्रेक फास्ट और लंच कंपनी के तरफ से मुफ्त रहेगा साथ ही बुक्स, यूनीफॉर्म (कोर्स के दौरान 2 बार) दिया जावेगा। प्रशिक्षण हेतु ड्राईविंग लाईसेंस धारी आवेदक को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु आवेदकों का साक्षात्कार विडियो कॉफेसिंग के माध्मस लिया जावेगा। मुंगेली जिले के इच्छुक आवेदक कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण मुंगेली, कृषि उपज मण्डी परिसर में अपनी जानकारी दे सकते है।