Print this page

सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस .....

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज मुंगेली विकास खण्ड के ग्राम लैकडुम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आंगनबाड़ी कार्यक्रर्ता से बच्चों की दर्ज संख्या, उपस्थिति, बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार (रेडी टू ईट) आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और बच्चों में स्वच्छता के साथ अच्छी आदते डालने के लिए आंगनबाड़ी कार्यक्रर्ता को निर्देश दिये।
तत्पश्चात् कलेक्टर वसंत ने आंगनबाड़ी केंद्र के विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। पंजी संधारण नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् कलेक्टर वसंत ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय बात-चीत करते हुए उनके सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बच्चों ने गीत सुनाया। जिस पर कलेक्टर वसंत ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास और मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत भी मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ