Print this page

गाड़ाडीह एवं जामगांव जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहरों की रिमॉडलिंग के लिए 3.56 करोड़ की स्वीकृति

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड स्थित गाड़ाडीह जलाशय एवं जामगांव जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की रिमॉडलिंग व लाईनिंग के लिए 3 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि उक्त दोनों जलाशयों की सिंचाई के उपयोगिता एवं  स्थानीय किसानों की मांग को देखते हुए गाड़ाडीह जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख 83 हजार रूपये तथा जामगांव जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की रिमॉडलिंग व लाईनिंग के लिए दो करोड़ 76 लाख 5 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।
गाड़ाडीह जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की रिमॉडलिंग से इस जलाशय की सिंचाई क्षमता में लगभग 54 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 148 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु जलापूर्ति हो सकेगी। इसी तरह जामगांव जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की रिमॉडलिंग व लाईनिंग से इस जलाशय को सिंचाई के लिए उपयोगी बनाने में मदद मिलेगी। जामगांव जलाशय से लगभग 200 हेक्टेयर सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ