दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव/ शौर्यपथ / ज़िला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रामायण पाठ का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। नव वर्ष को शुरुवाती दिन में ही ईश्वर की आराधना से साल भर ऊर्जा बनी रहे ऐसी कामना को गई। जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम ने बधाई शुभकामनाए दी एवं अध्यात्म का पाठ समय की जरूरत बताया। पार्षद शांति पांडे ने युवाओं को भी अध्यात्म से जुड़ने को प्रेरित किया। प्रवक्ता डॉ शिल्पा ने कहा आधुनिकता के साथ साथ अध्यात्म बच्चों जो की राष्ट्र का भविष्य है , सम्पूर्ण विकास में जरूरी है वही ननकी वैष्णव ने बताया सकारात्मक दृष्टिकोण को ऐसे आयोजन बढ़ावा देते है। कार्यक्रम में समस्त महिलाओ ने ढोलक मंजीरा के साथ भजन कीर्तन किया
जिलाध्यक्ष झुमुक दीवान ने मौके पर पहुंचकर सभी को नव वर्ष की बधाई दिए।
साथ ही रामायण के पाठ के बाद खिचड़ी वितरण भी किया गया।
महिला कांग्रेस से गुनमति नायक वेदवती पोयम सौम्या सिंह गीता गुप्ता समेत सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।