Print this page

कलेक्टर ने किया जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार का स्थानांतरण

  • devendra yadav birth day

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को उनके वर्तमान कार्यालय से अन्य तहसील कार्यालायों में आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से स्थानांतरण किया है। उन्होने तहसील कार्यालय मुंगेली में पदस्थ तहसीलदार श्रीमति छाया अग्रवाल को तहसीलदार, तहसील कार्यालय लोरमी, तहसील कार्यालय लोरमी में पदस्थ तहसीलदार श्री लीलाधर ध्रुव को अतिरिक्त तहसीलदार तहसील कार्यालय मुंगेली, तहसील कार्यालय मुंगेली में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री दिलीप कुमार खाण्डे को प्रभारी तहसीलदार तहसील कार्यालय लालपुर और प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर तहसील कार्यालय लालपुर थाना तहसील में पदस्थ सुश्री निकिता मरकाम को जिला कार्यालय मुंगेली में स्थानांतरण किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ