Print this page

भूपेंद्र लहरे के खिलाफ कार्यवाही करने शिवसेना ने जिलाधीश को छत्तीसगढ़ प्रभारी मंत्री के नाम दिया ज्ञापन

  • rounak group

शौर्यपथ / जांजगीर - चांपा / मालखरौदा - शिवसेना जांजगीर चाम्पा के जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कलेक्टर महोदय को माननीय प्रभारी मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया है कि भूपेंद्र लहरे ग्राम भडोरा (मालखरौदा) निवासी द्वारा मालखरौदा क्षेत्र के एक प्रेस रिपोर्टर को स्वतंत्र पत्रकारिता जगत में अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित कर उनके मान-सम्मान को धुमिल करने का प्रयास लगातार किया गया जिससे स्वतंत्र पत्रकार व उसके परिवार के लोग मानसिक आहत हुए थे। जिसकी शिकायत पत्रकार द्वारा 12 अप्रैल 2020 को थाना मालखरौदा में लिखित रूप से शिकायत किया गया था। परंतु अभी तक भूपेंद्र लहरे पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही थाना मालखरौदा द्वारा नहीं किया गया है। जिससे भूपेंद्र लहरे के हौसले बुलंद है। मालखरौदा क्षेत्र में पत्रकारिता जगत के लोगों में आक्रोश का माहौल है शिवसैनिकों ने जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर महोदय को माननीय प्रभारी मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया है कि इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए,भूपेंद्र लहरे भडोरा (मालखरौदा) निवासी के खिलाफ कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा है। जिससे मालखरौदा क्षेत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता प्रेस रिपोर्टरों द्वारा किया जा सके।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 04 July 2020 19:35
अवधेश टण्डन

Latest from अवधेश टण्डन