August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    जांजगीर - चांपा

    जांजगीर - चांपा (256)

    मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार, कहा—निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई
    सक्ती //शौर्यपथ // हसौद थाना पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम पंचायत जमड़ी निवासी फुलेश्वरी साहू ने हसौद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सक्ती पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। फरियादी का आरोप है कि उसके पति की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नाम एफआईआर से हटा दिया।
    फरियादिया के मुताबिक, 17 मई 2026 को ग्राम पंचायत जमड़ी निवासी कार्तिक राम साहू के खेत में कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक लगाए गए जीआई तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसके पति स्व. गजानंद साहू करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
    घटना के बाद मृतक की पत्नी फुलेश्वरी साहू ने हसौद थाना में शिकायत देकर मामले में कार्तिक राम साहू और उसके पुत्र किशन साहू के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते समय किशन साहू का नाम हटा दिया, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
    फरियादिया का कहना है कि यदि घटना में दोनों की भूमिका की शिकायत की गई थी तो फिर जांच के दौरान एक व्यक्ति का नाम किस आधार पर हटाया गया? क्या पुलिस ने मामले की पूरी जांच की है? और यदि नाम हटाया गया तो उसके पीछे क्या कारण था? इन्हीं सवालों को लेकर महिला ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है फुलेश्वरी साहू ने एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी की लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    एसपी से शिकायत के बाद अब कार्रवाई का इंतजार
    मृतक की पत्नी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद अब इस मामले में पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस अधीक्षक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश देंगे और एफआईआर से नाम हटाए जाने के आरोप की जांच कराएंगे?
    फिलहाल, फरियादिया न्याय की उम्मीद लगाए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटा चुकी है। अब देखना यह होगा कि शिकायत के बाद मामले में जांच और कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाता है।

    सभापति राजकुमार साहू ने सौरभ सिंह का मनाया जन्म दिवस

    जांजगीर-चाम्पा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू द्वारा सेवा एवं संवेदना का प्रेरणादायक कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खोखरा स्थित वृद्धाश्रम एवं चाम्पा के कात्रेनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुँचकर फल वितरण किया तथा आश्रम में निवासरत बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज के प्रति संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों एवं जनसेवा का उत्कृष्ट संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सौरभ सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। फल वितरण के दौरान नवल सिंह, युवराज, आचार्य अमित मिश्रा, लक्ष्मण साहू, रामाधीन राठौर, बृजेश सिंह, शैलेश यादव, लखन कुम्हार, रामरतन, मयंक, छल्ले देवांगन मौजूद थे।

          जांजगीर-///शौर्यपथ //माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री जयदीप गर्ग, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर श्री शैलेंद्र चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर श्री प्रवीण मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में किया गया। 

          निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकात हेल्प डेस्क, जेल में स्थापित वीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, शौचालय की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं एवं जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य व्यवस्थाओं की संपूर्ण जानकारी ली गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोंडर, अशोक यादव अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरालीगल वालंटियर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    ’जांजगीर चांपा। शौर्यपथ। 

    ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 18 जून 2026 को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर भव्य ’’शाला प्रवेशोत्सव’’ का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना प्रांगण में सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती भिष्मिता साहू जी एवं विद्यालय के शिक्षकगण योगेश देवांगन, हन्ना बंजारे, मनदीप कौर, नीलम सिंह, स्वरूप रंजन करना, सीमा पाण्डेय, सोहम कुर्रे, अंकिता शुक्ला, प्रकाश पाण्डेय, सुनील गुप्ता इत्यादि शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर नवागंतुक विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। प्रार्थना सभा के पश्चात नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं चॉकलेट प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। कक्षा शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, विषयवार पाठ्यक्रम, वार्षिक गतिविधियों एवं शैक्षणिक योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को आगामी सत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के प्रथम दिवस पर विद्यालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रशासनिक स्टाफ एवं सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

    जांजगीर // शौर्यपथ //श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के अगुवाई में मेसर्स विकास टेडर्स खरौद, विकासखण्ड पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के उर्वरक विक्रय परिसर में 17.जून को विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षक के संयुक्त टीम के साथ मेसर्स के उर्वरक गोदाम एवं विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स के यहाँ पास मशीन में दर्ज उर्वरक एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों का सही मिलान ना होना, मूल्य सूची का यथोचित स्थान पर चस्पा, लायसेंस चस्पा एवं निर्धारित मूल्य बोर्ड नही पाये जाने पर मेसर्स के उर्वरक गोदाम में उपलब्ध उर्वरक सिंगल सुपर फाॅस्फेट (दानेदार) 52 बोरी, सिंगल सुपर फाॅस्फेट (पाउडर) 53 बोरी, ट्रिपल सुपर फाॅस्फेट 9 बोरी, एन.पी.के. (5ः15ः0ः10) 78 बोरी एवं यूरिया 21 बोरी कुल 213 बोरी उर्वरक को जब्ती करते हुए सीलबंद की कारवाई की गई। इसी क्रम में मेसर्स गायत्री कृषि सेवा केन्द्र राहौद, विकासखण्ड पामगढ़ में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय किये जाने पर 76.75 क्विंटल बीज को विक्रय प्रतिबंध किया गया।

     उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने स्पष्ट किया गया है कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद एवं बीज गुणवत्तायुक्त तथा शासकीय दर पर उपलब्ध कराने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है और विभाग द्वारा जिले के सभी निजी कृषि केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है, और अनियमितता पाये जाने पर लगातार कारवाई की जा रही है।

      जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने आज ग्राम पंचायत धुरकोट, मुनुंद एवं भड़ेसर स्थित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की संख्या, बारदाना उपलब्धता, मूलभूत सुविधाएँ एवं टोकन सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    जिला पंचायत सीईओ ने उपार्जन केंद्रों में मौजूद किसानों से भी बातचीत मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस पर उन्होंने प्रभारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी करने, किसानों की सुविधा के लिए समय पर तौल एवं बारदाना वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए और सभी किसानों को सुगमता के साथ सुिवधाए उपलब्ध हो। इस अवसर पर जनपद पंचायत नवागढ़ सीईओ श्री अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    हसौद/रायपुर, 29 जुलाई 2025 | विशेष संवाददाता

    छत्तीसगढ़ सरकार भले ही सुशासन और पारदर्शिता की बात कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी कुछ और ही है। हसौद तहसील के ग्राम किकिरदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब किसान बीते छह महीनों से अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन चढ़वाने के लिए पटवारी के दरवाज़े खटखटा रहा है, पर हर बार उसे टाल दिया गया। किसान का आरोप है कि पटवारी द्वारा जानबूझकर उसे परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह ‘चढ़ावा’ नहीं दे पाया।

    पटवारी के निजी सहायक के ज़रिए खुलेआम रिश्वत की मांग

    किकिरदा निवासी लक्ष्मण केवट ने कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके खाता क्रमांक 1377 के अंतर्गत खसरा नंबर 309/6 (0.08 डिसमिल) जमीन का नक्शा आज तक ऑनलाइन नहीं चढ़ पाया है। किसान के अनुसार पटवारी छत्रपाल सूर्यवंशी जनवरी 2025 से अब तक केवल टालमटोल करता रहा है।

    सबसे गंभीर आरोप यह है कि पटवारी ने अपने साथ एक निजी सहायक (मल्दा निवासी) को गैरकानूनी रूप से रखा है, जो खुलेआम किसानों से पैसे मांगता है। किसान का कहना है, "निज सहायक कहता है, पैसा दोगे तो काम होगा, नहीं दोगे तो जहां जाना है चले जाओ।"

    गर्मी और बारिश में खेत पर करता रहा इंतजार, लेकिन नहीं हुआ काम

    लक्ष्मण ने शिकायत में लिखा है कि वह मजदूरी छोड़कर कई बार पटवारी के बताए दिन खेत पर पहुंचा, लेकिन हर बार उसे सिर्फ यह कहकर लौटा दिया गया कि “अगले हफ्ते नाप कर नक्शा चढ़ा देंगे।” बरसात से पहले बार-बार मिन्नतें की गईं, लेकिन पटवारी पर कोई असर नहीं पड़ा। अंततः 6 महीने बाद भी नक्शा चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।

    क्या सरकार ने पटवारियों को ‘निज सहायक’ रखने की अनुमति दी है?

    इस पूरे प्रकरण ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है – क्या शासन ने पटवारियों को निजी सहायक रखने और उनके माध्यम से किसानों से पैसा वसूलने की अनुमति दे रखी है? शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पटवारी द्वारा रखा गया व्यक्ति किसी भी कार्य – चाहे वह नामांतरण हो, फौती, बंटवारा, या विक्रय प्रतिवेदन – हर काम के लिए खुलेआम पैसे की मांग करता है। जिन किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उनका काम महीनों तक लंबित रखा जाता है।

    कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा – “भ्रष्टाचार की जड़ पंचायत से शुरू होती है”

    इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर राज्य सरकार के “भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन” के दावे को झूठा बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “जब पटवारी स्तर पर ही वसूली हो रही है और गरीब किसान अपनी जमीन का नक्शा चढ़वाने के लिए महीनों भटक रहा है, तो शासन किस मुंह से सुशासन की बात करता है?”

    इस मुद्दे को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी उठाना शुरू कर दिया है। ट्विटर और फेसबुक पर हैशटैग #किसान_के_साथ_न्याय ट्रेंड करने लगा है।

    प्रशासन से न्याय की गुहार, कलेक्टर से की शिकायत

    किसान लक्ष्मण केवट ने अब कलेक्टर से सीधी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि दोषी पटवारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और निजी सहायक के माध्यम से की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। किसान ने लिखा, “मैं गरीब मजदूर हूं, मेरे पास पटवारी को देने के लिए हजारों रुपये नहीं हैं। मुझे न्याय दिलाया जाए।”

    निष्कर्ष

    छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य में जब गरीब किसान छह-छह महीने अपनी जमीन के नक्शे के लिए भटकने को मजबूर हो और व्यवस्था में बैठे लोग खुलेआम वसूली करें, तो यह केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सामाजिक अन्याय भी है। यदि ऐसे मामलों में शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो यह लोगों का भरोसा पूरी व्यवस्था से उठाने के लिए काफी होगा।


    बिर्रा-/ शौर्यपथ / पुलिस थाना बिर्रा के नवपदस्थ पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू ने पत्रकार टीम को सौजन्य मुलाकात में कहा कि पुलिसिग व्यवस्था दुरुस्त रहेगी साथ ही पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही आज शाम को प्रेस क्लब बिर्रा ने पुलिस थाना बिर्रा में नवपदस्थ पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू को पुष्प गुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाकात मुलाकात किया तथा पुलिस थाना प्रभारी जयकुमार साहू ने पत्रकार को बताया कि इसके पूर्व डीडीनगर रायपुर नारायणपुर कांकेर दन्तेवाड़ा केशकाल के अलावा भोपालपटनम घोरनक्सली क्षेत्र में अपनी सेवा दी है तथा नक्सली इलाकों में नक्सलियों से लोहा मनवा लिए है। पुलिसिंग व्यवस्था को क्षेत्र में तेजी लाने के लिए के लिए हर समय पुलिस को चौकन्ना होकर कार्य करने के अलावा पुलिस पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा सभी सरकारी संस्था एवं गैर अधर्दशासकीय स्कूल के सभी वाहन चालक की बैठक बुलाई जाएगी तथा चालक का डेस व फिट अनफिट की जानकारी ली जाएगी। वहीं नवपदस्थ पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू के चार्ज के बाद पुलिस व्यवस्था को लेकर जनता में काफी उत्सुकता दिखाई दे रहा है तथा आने वाले समय में गुड़ा बदमाश और अवैध कारोबार करने वाले में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। सौजन्य मुलाकात करने वाले में प्रेस क्लब के पदाधिकारी संरक्षक चित्रभानु पाड़ेय अध्यक्ष दुर्गा ड़ड़सेना उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष संजू साहू सचिव एकांश पटेल हेमन्त जायसवाल के अलावा भारी संख्या में प्रेस क्लब पदाधिकारी उपस्थित थे।

         जांजगीर-चांपा, बिर्रा / शौर्यपथ /  वन क्षेत्र की कटाई और लगातार घटते जंगलों के कारण जंगली जानवर अब आबादी और कृषि क्षेत्र की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। सिलादेही और गतवा गांव के खेतों में बुधवार को करीब डेढ़ दर्जन जंगली सुअरों (बरहा) का झुंड देखा गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बरसात के इस मौसम में जहां धान की फसल की बुआई जोरों पर है, वहीं जंगली जानवरों द्वारा खेतों में घुसकर फसल को रौंदना और चरना किसानों के लिए दोहरी मुसीबत बन गया है।
      ग्रामीणों ने बताया कि सिलादेही के समीप हसदेव नदी पार देवरी गांव के खेतों में इन जंगली सुअरों का झुंड सबसे पहले देखा गया। खेत में काम कर रहे महिला-पुरुष मजदूर जानवरों को देखकर भयभीत हो गए और इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह ग्रामीणों ने जानवरों को खेत से खदेड़ा, लेकिन बरहा का झुंड नदी पार कर बाबा धाम इलाके और फिर गतवा के खेतों में पहुंच गया, जहां उन्होंने धान की बुआई की गई फसल को चरना शुरू कर दिया।
    किसानों को हो रहा फसल का बड़ा नुकसान
      स्थानीय किसानों के अनुसार, बरहा के झुंड ने कई एकड़ खेतों में बोई गई धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में गड्ढे कर दिए गए हैं और कई जगह पौधों को जड़ से उखाड़ दिया गया है। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
    ग्रामीणों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग
       ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी को ज्ञापन देकर जंगली जानवरों को तत्काल हटाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है और ग्रामीणों के लिए खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो सकता है।
    वन कटाई का दुष्परिणाम
       गौरतलब है कि ग्रामीणों ने पूर्व में ही आशंका जताई थी कि हसदेव वन क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण जंगली जानवरों का झुंड रिहायशी और कृषि क्षेत्रों की ओर रुख करेगा। आज वही आशंका साकार होती दिख रही है।

      जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग ग्राम लटिया (अकलतरा) थाना व तह. अकलतरा में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की गई।
          जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि बालिका की उम्र 17 वर्ष 01 माह होना पाया गया। जोकि विवाह हेतु निर्धारित उम्र से कम था। बालिका के माता-पिता का कई वर्षों पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। बालिका का पालन पोषण ग्राम लटिया में उसके नाना-नानी करते हैं। बालिका के नाना-नानी ने ही उसका विवाह तय किया था। विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा बालिका एवं उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया एवं समझाईश के पश्चात स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के परिजनों की सहमति से  विवाह को रोका गया एवं लड़कियों के लिए निर्धारित 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए निर्धारित 21 वर्ष के पूर्व विवाह न करने संबंधी घोषणा पत्र में गवाहों के समक्ष हस्ताक्षर कराया गया। दल में धीरज राठौर, अमित भोई, भूपेश कश्यप, पर्यवेक्षक सुश्री अनिता साहू एवं प्रधान आरक्षक  विवेक सिंह उपस्थित थे।

    Page 1 of 19

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision