राजनांदगांव / शौर्यपथ /
मैनी पुरन जस जगराता परिवार एवं नव दुर्गा मंदिर समिति कुंआ चौक, लखोली वार्ड क्रमांक 35 एवं 33 राजनांदगांव के सौजन्य से 16 एवं 17 अप्रैल 2022 को दो दिवसीय विराट छत्तीसगढ़ स्तरीय देवी जस गीत प्रतियोगिता हनुमान जयंती के पर्व पर आयोजित की जा रही है, जिसमें पुरुष वर्ग, महिला वर्ग, झांकी वर्ग के लिये 4001 रुपये से लेकर 501 रूपये तक की पुरस्कृत राशि एवं साथ ही साथ 5 फीट की रनिंग शील्ड वार्डवासियों के सहयोग व आयोजन समिति द्वारा व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर आप सभी प्रतिभागी मंडली सादर आमंत्रित है। यह जानकारी समिति अध्यक्ष राजा साहू व भुनेश्वर यादव ने दी।