कवर्धा / शौर्यपथ /
विकास खण्ड पंडरिया के ग्राम धोबघट्टी में आयोजित 10 दिवसीय रहस लीला के समापन कार्यक्रम के अवसर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट मुख्य अतिथि की आसन्दी से उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ व पूर्व जिला महामंत्री भा ज पा कबीरधाम ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय धृतलहरे सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव हटहा व संयोजक सरपंच संघ जनपद पंचायत पंडरिया उपस्थित हुए ।उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकुमार भट्ट जी ने भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं कबीरधाम जिले की समृद्धि व खुशहाली की कामना किये । उक्त कार्यक्रम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भट्ट जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुराना सांस्कृतिक धरोहर को कायम रखते हुए ग्राम धोबघट्टी के ग्राम वासियों द्वारा यह रहस लीला का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जा रहा है जो निश्चित रूप से सराहनीय है और इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई के पात्र हैं । उन्होने आगे कहा कि हमारे आराध्य देव भगवान कृष्ण के जीवन लीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम रहस लीला अत्यंत ही मनोरंजक है साथ ही धार्मिकता से परिपूर्ण है व मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है ।उन्होंने आगे कहा कि ग्राम धोबघट्टी में रहस लीला कार्यक्रम आयोजन का द्वितीय वर्ष है और आने वाले समय में इस तरह का इससे भी बेहतर कार्यक्रम का आयोजन होता रहे यह मेरी शुभकामनाएं है । उक्त कार्यक्रम में श्री बिहारी चंद्रवंशी सरपंच प्रतिनिधि, रतन चंद्राकर बूथ अध्यक्ष भा ज पा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मालिक राम चंद्रवंशी, तीरथ राम चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी, सीताराम बांधकर सहित भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित हुए ।