Print this page

जिला अस्पताल में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा दी जाएगी कैंटीन सेवाएं

  • doing of business

कवर्धा/शौर्यपथ /

मरीजों और उनके परिजनों को जिला अस्पताल परिसर में भोजन , नाश्ता आदि की सुविधा मिल पाएगी, इसके लिए आज अस्पताल परिसर में कैंटिन की सेवा शुरू की गई है। नपा अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज रिबन काटकर इसका शुभारम्भ किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के शासन के प्रयासों को बढ़ावा देते हुए महिला स्व सहायता समूह को यह कार्य सौपा गया है।

नपा अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने इस अवसर पर समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अच्छी क्वलिटी बनाये रखते हुए कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि सरकार सबके लिए संवेदन शील है, सबका रोजगार और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है । मरीजों और उनके परिजनों के साथ - साथ जिला अस्पताल के स्टाफ को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा। कलेक्टर  शर्मा ने भी समूह की महिलाओं से मेनू की जानकारी ली व मूल्यों के निर्धारण के विषय में चर्चा की, उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए क्वलिटी मेंटेन करने की सलाह दी है।
आज इस अवसर पर जिला पंचायत सी ई ओ संदीप अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी, कवर्धा नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ पी सी प्रभाकर, जीवनदीप समिति के सदस्य अंकित शर्मा, हॉस्पिटल कंसल्टेंट रीना सलूजा, दीपक ठाकुर समेत स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR